उत्तराखंड लेखपाल संघ की जिला इकाई का गठन।
रुद्रपुर। उत्तराखंड लेखपाल संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन का आज रुद्रपुर में आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार रुद्रपुर में अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष हुकुम चंद पाल, प्रांतीय महामंत्री ओमप्रकाश, मनोज मिश्रा ,जिलाध्यक्ष संगत सिंह सैनी देहरादून से उपस्थित हुए।
जिसमें ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी के चुनाव को संपन्न कराया गया।
जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध सतपाल बाबू, महामंत्री गौरव चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशाल सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, संगठन मंत्री पंकज बिष्ट, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार चुने गए।
वही त्रैवार्षिक अधिवेशन में तहसील सितारगंज के राजस्व उप निरीक्षक आनंद कुमार शर्मा द्वारा अधिवेशन का संचालन किया गया। अधिवेशन में शेखर आर्य, सुरजीत सिंह, दीपक चौहान, विजय कुमार, जगदीश फर्त्याल, आशा बिष्ट, मंजू बिष्ट आदि राजस्व उप निरीक्षक एवं मोइनुद्दीन, धन सिंह, गरीब सिंह राणा राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।