Brother turned out to be the real cheater… भाई जिसके ऊपर बहन को पूरा भरोसा होता है, क्योंकि वह जानती है की दुनिया उसका भाई ही उसे अच्छे से सुरक्षा दे सकता है लेकिन राजधानी देहरादून से एक ऐसे धोखेबाज भाई की घटना सामने आई है जिसने रिश्ते को शर्मसार किया है, आपको बता दें की एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी।
यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। हर बार समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की है। बताया कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसका जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी।
इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि राहुल और गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना