Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand शिक्षा मंत्री ने दिए विभागीय अधिकारियों को बड़े निर्देश, स्कूली पाठ्यक्रम में...

शिक्षा मंत्री ने दिए विभागीय अधिकारियों को बड़े निर्देश, स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़ेगा चंद्रयान अभियान; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी ख़बर आपको बता दें की अब प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

 

इसके अलावा बता दें की सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में चयनित एलटी शिक्षकों को आगामी छह सितंबर को नियुक्तिपत्र सौंपकर प्रथम तैनाती दी जाएगी।

 

आपको बता दें की प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बताया कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश-दुनिया में भारतीय मेधा का परचम लहराया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में चंद्रयान अभियानों को शामिल किया जाएगा

 

 

बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विज्ञान वर्ग के अंतर्गत कक्षा छह से 12वीं तक के लिए चरणवद्ध पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कतिपय विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर शिक्षक तैनात हैं, लेकिन उनके विषय में छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य है। ऐसे शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में जहां पर संबंधित विषय में छात्र पंजीकृत हों समायोजित किया जाएगा।

 

इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई राजकीय स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सितंबर प्रथम सप्ताह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के आपदामद से मरम्मत एवं निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा आरके उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Recent Comments

Translate »