रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऊधमसिंह नगर जिले से मोह साफ देखने को मिल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री के ताबड़तोड़ दौरों से जिले के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। बताते चलें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस माह में दर्जनभर से ज्यादा बार ऊधमसिंह नगर के दौरे कर चुके हैं। जिससे जिले के अधिकारियों की नींद उड़ गई है क्योंकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा, कार्यक्रम आदि की देखरेख का जिम्मा जिले के अधिकारियों का होता है, जिसके चलते उनकी व्यस्तता अधिक रहती है। आज फिर मुख्यमंत्री ऊधमसिंह नगर के दौरे पर हैं, जिसके बाद आज पुनः जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते व्यस्त रहेंगे और कार्यक्रम सफल होने के बाद ही चैन की नींद सो पायेंगे।
मुख्यमंत्री का ऊधमसिंह नगर मोह, ताबड़तोड़ दौरों से अधिकारियों की उड़ी नींद
RELATED ARTICLES