खटीमा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी उर्फ रामू भैया ने नगर महामंत्री मनोज वाधवा के साथ नगर के वार्ड नंबर 16 एवं वार्ड नंबर 2 में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यालय की स्थापना की और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी उर्फ रामू भैया ने कहा कि खटीमा में होने वाले हैं जलभराव की समस्या से जल्द ही नगर वासियों को छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना पर कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील भी इस दौरान रमेश जोशी के सामने रखी जिस पर रमेश जोशी उर्फ रामू भैया ने कहा कि खटीमा के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दृढ़ संकल्पित है खटीमा क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया जा रहा है जिसके तहत खटीमा क्षेत्र को कई नई योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा खटीमा मुख्यमंत्री धामी की कर्म भूमि है जिसके विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। खटीमा की जनता की समस्याओं से मुख्यमंत्री को लगातार अवगत कराया जा रहा है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर स्थानीय जनता की समस्याओं को दूर करने के कार्य में लगे हुए हैं जल्द ही खटीमा नगर नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी उर्फ रामू भैया के साथ नगर महामंत्री मनोज वाधवा, बूथ अध्यक्ष अरविंद कश्यप, एससी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष नवल बाल्मीकि व उपाध्यक्ष मनोज बाल्मीकि, वरिष्ठ समाजसेवी मंगतराम अरोड़ा के साथ अवधेश गोयल, हेम चंद्र जोशी, महेश जोशी, भानु प्रताप, विजय कुमार, हरीश बत्रा, सुभाष कुमार, पंकज रस्तोगी, ऋषि रस्तोगी, रवि कुमार, मंगलसेन रस्तोगी, राजेश कुमार, आयुष सक्सेना, अंशुल कुमार, पिंकी गुप्ता, अर्पित चौधरी, विमल कुमार, आदेश भटनागर, विशाल चौहान, रमेश कुमार खन्ना, सुंदर गोयल आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा