अक्सर कई ऐसी घटना घटित हो जाति है जिसे सुनकर या देखकर लोगो के होश उड़ जातें हैं आपको बता दें की अजीबोगरीब मामला सामने आया है आपको बता दें की हाल ही में चीन के शंघाई एक और मामला सामने आया है जो पूरी मेडिकल दुनिया को हैरान करने वाला है यहां डॉक्टर्स ने एक साल को बच्ची के दिमाग से एक भ्रूण को बाहर निकाला है आपको बता दें की न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस बच्ची का जन्म एक साल पहले हुआ था जन्म के बाद से ही बच्ची के सिर का साइज लगातार बढ़ने लगा था। ऐसे में बच्ची के माता पिता उसे अस्पताल ले गाय जहां उसका सिटी स्कैन किया गया। आपको बता दें की जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने पाया कि बच्ची के दिमाग के अंदर एक भ्रूण मौजूद था डॉक्टर्स ने बताया की बच्ची के दिमाग यह अजन्मा भ्रूण 4 इंच तक बढ़ चुका था और इसकी कमर, हड्डियां और उंगलियां के नाखूनों का भी विकास हो रहा था।
जानकारी के लिए आपको बता दें की इस टर्म को ‘parasitic twin’कहते हैं आईएफएल साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे मामले गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान सामने आने लगते हैं। यह तब होता है जब कोशिकाओं का एक समूह जो एक महिला के अंडे और एक पुरुष के शुक्राणु के फर्टिलाइजेशन के परिणामस्वरूप बनता है जो ठीक से विभाजित होने में विफल हो जाता है। जिस वजह से एक युवा भ्रूण से दूसरा भ्रूण कवर हो जाता है। इस वजह से दूसरा भ्रूण प्रतिकृति कोशिकाओं द्वारा विकसित होने में विफल रहता है, लेकिन ब्लड की सप्लाई के कारण यह जीवित रहता है।
इसके साथ ही आपको बता दें की इसके अलावा भी मामले मिल चूके हैं अध्ययन में आगे कहा गया, “संयुक्त भाग मेजबान भ्रूण के अग्रमस्तिष्क में विकसित होते हैं और न्यूरल प्लेट फोल्डिंग के दौरान दूसरे भ्रूण को ढंकते हैं.” हालांकि, इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। बता दें की मिस्र के एक किशोर लड़के के पेट से 16 साल बाद एक भ्रूण निकाला गया था। इतना ही नहीं, पिछले साल नवंबर में झारखंड के रांची में एक 21 दिन के शिशु के पेट से आठ भ्रूण निकाले गए थे।
रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना