Udham Singh Nagar” बड़ी खबर आपको बता दूं कि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर को धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गयी है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 अक्टूबर को उनके घर का सामान फर्नीचर, सोफा आदि- आंगन में सूखने के लिए धूप में रखा था लगभग 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्लास्टिक की एक पन्नी में हाथ से लिखा हुआ पत्र और पीतल का एक जिंदा कारतूस उनके आंगन में रख दिया जो शाम को उनके ड्राइवर द्वारा 5 बजे उन्हें दिया गया। इसमें हाथ से लिखा पत्र और पीतल का एक जिंदा कारतूस मिला। पत्र में गाली गलौज और धमकी भरे शब्द भी लिखे थे। इसके बाद से भाजपा नेता के परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं और उन्होंने किसी अनहोनी की भी संभावना जताई है। प्रीत ग्रोवर ने बताया कि उनके यह पास अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन पर भी आए। उन्हें गंदी गालियां और धमकी दी गयी है। अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लख रुपए की रंगदारी की भी मांग भी की है। प्रीत ग्रोवर ने तहरीर में यह भी बताया है कि प्रत्येक क बार अज्ञात नंबर से फोन आने वाले व्यक्ति की आवाज अलग ही थी वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 504, 506, 386 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।