बड़ी खबर आपको बता दें की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ट्रिपल हत्याकांड के आरोपी और अपनी पत्नी को भी मार देने वाला आरोपी का शव बरामद हुआ है। बता दें की आरोपित संतोष राम उम्र 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के गांव के पास ही दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है।
वहीं एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित चार हत्याओं के आरोपित संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपित चार हत्या करने के बाद से फरार था। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम आरोपित की खोजबीन में जुटी थी। आज सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
आपको ज्ञात हो की हत्यारोपी संतोष राम ने बीते शुक्रवार 12 मई की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रात नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला। मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या की थी।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना