बड़ी खबर आपको बता दें की पाकिस्तान के 3 शरणार्थियों को राजस्थान के जैसलमेर जिले की डीसी टीना डाबी ने भारत की नागरिकता प्रदान की है। बता दें की इन नागरिकों को भारत की नागरिकता प्राप्त करने के बाद सभी के चेहरे खिल गए और उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही प्रमाण पत्र प्राप्त होने की खुशी जाहिर की।
बता दें की एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर डाबी ने सभी को बधाई दी। साथ ही बता दें की कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनके हिता में कार्य करने के लिए तत्पर है। भारत की नागरिकता मिलने से अब उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पाक विस्थापितों की मदद के हरसंभव प्रयास किेए जाएंगे। उन्होंने इस दिन को यादगार बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तर पर की जा रही मदद के बारे में भी जानकारी दी। वहीं जिला कलेक्टर से नागरिकता प्रमाण प्राप्त करने के बाद पाक विस्थापितों के चेहरे खिल उठे उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये उनके लिए बिल्कुल नए जन्म जैसा है। भारत की नागरिकता मिलने से अब वे सुकून की सांस ले पाएंगे साथ ही समय समय पर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लााभ भी प्राप्त कर पाएंगे।
गौर है कि सदोरीबाई सत्तार और हुरमी को जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार सीमांत हिन्दू संगठन के हिंदू सिंह सोढा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना