रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना
दिल्ली के साकेत कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब वकील के ड्रेस में आए हमलावर ने महिला वकील पर हमला कर दिया आपको बता दें की महिला की हालत गंभीर बनी हुई है आपको बता दें की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की एक महिला घायल हो गई। गोलियों की आवाज सुन मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी वह एक मामले में गवाह है इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपको मिली जानकारी के मुताबिक बता दें की दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई। फायरिंग की शुरू होते ही लोग खौफ में आ गए और जान बचाने के इधर-उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की सहायता से महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार कराने के लिए ले गए। बता दें की घटना के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें फायरिंग की घटना में घायल महिला लोगों की सहायता से खुद चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है पीड़ित महिला दर्द से कराह भी रही है।
वहीं, आपको बता दें की दिल्ली सरकार में मंत्री और आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने LG साहब के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। दिल्ली पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।