भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका,पूर्व मंत्री और विधायक सुरेश आर्य हुए भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता,
Uttarakhand: बागेश्वर उपचुनाव को देखते हुए भाजपा में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सरकारी आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और खटीमा से पूर्व विधायक रहे सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई,आपको बता दें कि 1984 से 1989 तक सुरेश आर्य पहली बार विधायक रहे है, 1996 से लेकर 2002 तक दूसरी बार विधायक रहे, 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन होने के बाद नित्यानंद सरकार में सुरेश आर्य कैबिनेट मंत्री भी बने,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि सुरेश आर्य एक जनआधार वाले नेता है, और 1996 में उन्होंने खटीमा से यशपाल आर्य को चुनाव भी हराया है। सुरेश आर्य पार्टी में शामिल होने के बाद सीधे बागेश्वर में उपचुनाव के प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। भाजपा ने सुरेश आर्य की ड्यूटी बागेश्वर उपचुनाव में लगाई है, बागेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट है और सुरेश आर्य दलित बड़े नेता माने जाते हैं।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना