भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं आपको बता दें की बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के बाद ग्वालदम लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास एकतरफा चुनाव जीत रही हैं इसके साथ ही बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक की शिकायत भी की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बागेश्वर में जीत का भरोसा है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम बागेश्वर में चुनाव प्रचार थमने के बाद ग्वालदम लौट आये थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास के विकास के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी. उन्होंने दावा किया कि बागेश्वर चुनाव एकतरफा है। बागेश्वर की जनता ने मन बना लिया है कि 5 सितंबर को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बम्पर वोट डालकर भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा तक पहुंचाएगी।
महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक की शिकायत बात भी की, वहीं बागेश्वर उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। महेंद्र भट्ट ने चुनाव पर्यवेक्षक को बदलने की मांग की है महेंद्र भट्ट ने चुनाव पर्यवेक्षक पर कांग्रेस को संरक्षण देने और भाजपा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।
केन्द्रीय चुनाव पर्वेक्षक पर कांग्रेस का पक्ष लेने का आरोप लगाया, बता दें की इसी क्रम में बागेश्वर उपचुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षक पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से केंद्रीय पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना