14 फरवरी को एक और जहां पूरा विश्व वैलेंटाइन डे मनाता है। तो वहीं भारत देश के कई लोग इस दिवस को काला दिवस के रूप में भी बनाते है। जिसका कारण है 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा अटैक जिसमे करीब 40 से 45 जवान शहीद हुए थे। अब आपको बता दें की भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) की तरफ से एक अपील जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि गौमाता को सम्मान देने के लिए 14 फरवरी को ‘काऊ हग डे’ के रूप में मनाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है। ”हम सब जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारे जीवन को बनाए रखती है और पशुधन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। मानवता को सब कुछ प्रदान करने वाली मां के समान पोषक प्रकृति के कारण इसे कामधेनु और गौमाता के नाम से जाना जाता है.” भारत सरकार के भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) की तरफ से की गई अपील पर आप क्या कहना चाहेंगे।।
रिपोर्ट– साक्षी सक्सेना