Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand गजब": उत्तराखंड के सबसे बड़े Hospital" के हाल बेहाल, अस्पताल प्रशासन ने...

गजब”: उत्तराखंड के सबसे बड़े Hospital” के हाल बेहाल, अस्पताल प्रशासन ने 15 दिन तक दबाई रखी 2 डेंगू मरीजों की जानकारी; दोनो पॉजिटिव मरीजों की मौत…

Uttarakhand: प्रदेश में लगातार डेंगू के मामले बड़ते का रहें हैं तो वहीं दूसरी और अस्पतालों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। बता दें की सबसे बड़ा दून अस्पताल डेंगू को कितनी गंभीरता से ले रहा है, इसका पता इस बात से चलता है कि अस्पताल प्रशासन ने दो डेंगू मरीजों की मौत की जानकारी 15 दिन से दबा रखी है। इन मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी और इनकी मौत अगस्त में हो चुकी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अब तक स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देना जरूरी नहीं समझा।

बता दें की अगर अस्पताल प्रबंधन मामले की गंभीरता को समझते हुए उसी समय विभाग को इसकी जानकारी देता तो शायद स्वास्थ्य विभाग पहले ही सतर्क हो जाता और डेंगू से निपटने के लिए और पुख्ता इंतजाम किए गए होते। अब डेंगू महामारी का रूप लेता जा रहा है और विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त में अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से दो व्यस्क को डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दो किशोर डेंगू संदिग्ध थे। चारों मरीजों को डेंगू शॉक सिंड्रोम की भी समस्या थी। अस्पताल में इस समय डेंगू के 128 बेड पर मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं है।

 

 

केस – 1

45 वर्षीय पुरुष 14 अगस्त को इलाज के लिए आए थे। मरीज को डेंगू शॉक सिंड्रोम, अल्कोहलिक लिवर डिसीज, हेपैटिक एन्सेफैलोपैथी की समस्या थी। इनकी हालत बेहद खराब थी। मरीज को सीपीआर भी दिया गया। चार दिन तक भर्ती रहने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। 18 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

 

केस – 2

42 वर्षीय महिला निजी अस्पताल से रेफर होकर 22 अगस्त को दून अस्पताल आई थीं। महिला जब इलाज के लिए आई तो शॉक में थी। इसके अलावा बुखार, शुगर के साथ ही अन्य समस्याएं भी थीं। भर्ती करने के दो घंटे के भीतर ही उसकी भी मौत हो गई।

डेंंगू संदिग्ध किशोरों की मौत दो सप्ताह पहले हुई

अस्पताल में दो सप्ताह पहले डेंगू संदिग्ध किशोरों की मौत भी हुई थी। दोनों किशोर पीआईसीयू में भर्ती थे। इन दोनों को डेंगू शॉक सिंड्रोम हुआ था। इसमें एक किशोर इलाज के लिए आया तो कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे किशोर को तीन से चार दिन भर्ती करके इलाज किया गया था।

 

डॉ. अनुराग अग्रवाल, एमएस, दून अस्पताल का कहना है की अस्पताल प्रशासन के निर्देश हैं कि मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। इस बारे में पता करते हैं कि रिपोर्ट सौंपने में देरी क्यों हुई है।

 

डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून ने कहा की दून अस्पताल से मरीजों की मौत की कोई रिपोर्ट हमारे पास नहीं आई है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग अस्पताल से जानकारी लेगा।

 

डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून ने आगे कहा की विकास नगर में रैपिड जांच ही होती है। मरीजों की एलाइजा जांच नहीं होती है क्योंकि सैंपल देहरादून लाने पड़ेंगे। रैपिड पॉजिटिव के आधार पर ही मरीजों का इलाज किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Recent Comments

Translate »