मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 100 दिन पुरे होने पर सूबे के केबिनेट मंत्री और उनके बेटे बीजेपी विधायक ने भाजपा को बाय बाय करते हुए कांग्रेस के हाथ का साथ थाम लिया है
विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले कुमाऊं के इस कदवार नेता के भाजपा पार्टी छोड़ने से कुमाऊं में ख़ासा असर पड़ेगा, इसपर प्रतिकिर्या देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा उत्तराखंड प्रदेश में बहुत ही मजबूत पकड़ के साथ खड़ी है। किसी के पार्टी से जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सीएम धामी ने दावा पेश किया है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से दाेबारा सरकार बनाएगी।
आपको बता दें कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली है। बाजपुर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक हैं। दोनों ने 2017 में कांग्रेस हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था।
जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज कराई थी । इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन विधानसभा चुनाव-2022 से पहले ही एक बार फिर यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।