Thursday, March 30, 2023
Home Uncategorized "लखीमपुर खीरी कांड" जब विपक्ष ने कहा- भाजपा सरकार को लेनी चाहिए...

“लखीमपुर खीरी कांड” जब विपक्ष ने कहा- भाजपा सरकार को लेनी चाहिए बीजेपी के इस विधायक से प्रेरणा

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले मे हुई हिंसा के बाद से जहां पूरा विपक्ष संयुक्त किसान मोर्चे के साथ मिलकर भाजपा एवं यूपी सरकार को घेरता दिखाई दे रहा है। वह इसी बीच विपक्षी नेता ने भाजपा सरकार को नसीहत दी है कि सरकार को बीजेपी के विधायक से सीखना चाहिए।

लखीमपुर खीरी मे हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर अन्य विपक्षीय दलों के नेता लगातार मृतक किसानो के परिवार व अस्पताल में उपचार करा रहे घायल किसानों से जाकर मुलाकात कर रहे है।
इसके साथ ही विपक्षीय दलों का आरोप है कि भाजपा सरकार हिटलरशाही रवैया अपना कर किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यूपी सरकार एवं भाजपा के खिलाफ विपक्षीय नेताओं की घेराबंदी के कारण अब भाजपा अपने बचाओं मे उतर आई है और लखीमपुर खीरी मे हुई घटना पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है,
भाजपा नेताओं द्वारा लगातार यहां आरोप लगाया जा रहा है कि विपक्षीय नेताओ द्वारा घायलों का हालचाल जानने के बहाने अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है,जबकि किसानों एवं जनता के दुख दर्द से विपक्ष का कोई लेना देना नही है, लेकिन उत्तराखंड की 66 विधानसभा रूद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल पहुचकर लखीमपुर खीरी की घटना मे घायल हुए ऊधम सिंह नगर के किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के हालचाल जाने और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को दी।भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा लखीमपुर खीरी मे हुई घटना मे घायल किसान नेता से मुलाकात कर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वही कांग्रेस किसान मोर्चे के प्रदेश महासचिव विनोद कोरंगा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को अपने रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल से प्रेरणा लेनी चाहिए,और किसानों को अपने वाहन से कुचलने वालें नेताओं पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसानों के हक मे तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कानून को वापस लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Uttarakhand: बाजपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बोले- अडानी नहीं है सरकार का हिस्सा; पढ़िए पूरी ख़बर…..

बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री व उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट...

ऊधमसिंह नगर में भाजपा मंडल अध्यक्षो के नाम का एलान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज ऊधमसिंह नगर जिले के मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की...

Uttarakhand: भांजा आया था मामा के श्राद्ध में शामिल होने, चचेरी बहन और मामी पर फायर कर हुआ फरार; जानिए क्या हैं पूरा मामला….

उत्तराखंड: राज्य की राजधानी देहरादून में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है बता दें की अपने मामा के श्राद्ध में आए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: प्रदेश पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बोले- अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में होंगे विराजमान; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: आज प्रदेश के हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह, बता दें की वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में...

Uttarakhand: नैनीताल हाईकोर्ट ने 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम हटाने के निर्णय पर लगाई रोक, किया था आरटीओ ने पाबंदी का फैसला; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश की राजधानी देहरादून आरटीओ के दस साल से अधिक पुराने आटो व विक्रम को सीएनजी या बी-6 में बदले...

Uttarakhand: रामनगर में कार्बेट पार्क में विदेशी मेहमानों ने की जंगल सफारी, जाना जैव विविधता के बारे में; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: जी20 सम्मेलन के लिए प्रदेश के नैनीताल के रामनगर आए विदेशी मेहमानों ने आज गुरुवार की सुबह रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के...

Uttarakhand: प्रदेश के ये पुलिस जवान ड्रीम 11 पर हुआ रातों रात मालामाल, जीते एक करोड़; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: प्रदेश के युवा लगातार फेंटेसी लीग ड्रीम 11 में रातों रात मालामाल हो रहें हैं आपको बता दें की इस बार एक पुलिस...

Recent Comments

Translate »